नौ नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 24 Oct 2013 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
नौ नक्सली गिरफ्तार

नौ नक्सली गिरफ्तार मोतिहारी . पूर्वी चंपारण में 25 हजार का इनामी हार्डकोर एरिया कमांडर जहीर मदारी सहित नौ नक्सली पकड़े गये हैं. इनकी गिरफ्तारी सिकरहना और पकड़ीदयाल अनुमंडल के विभिन्न जगहों से हुई है. उनके पास से स्वचालित हथियार एके 56, पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस, नक्सली साहित्य व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए […]

विज्ञापन

नौ नक्सली गिरफ्तार

मोतिहारी . पूर्वी चंपारण में 25 हजार का इनामी हार्डकोर एरिया कमांडर जहीर मदारी सहित नौ नक्सली पकड़े गये हैं. इनकी गिरफ्तारी सिकरहना और पकड़ीदयाल अनुमंडल के विभिन्न जगहों से हुई है. उनके पास से स्वचालित हथियार एके 56, पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस, नक्सली साहित्य व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. यह सफलता मोतिहारी पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त आॅपरेशन में मिली है.एसपी विनय कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी. बुधवार की शाम कुंडवाचैनपुर के गुड़गांव में डॉ अरुण कुमार के घर पर जहीर मदारी अपने सहयोगियों के साथ बैठक करने पहुंचा था. सूचना के बाद एएसपी अभियान के नेतृत्व में जहीर के साथ तीन नक्सलियों को पकड़ा गया. तीनों की निशानेदही पर हार्डकोर नन्हक पासवान सहित अन्य नक्सली गिरफ्तार किये गये. मोतिहारी के विभिन्न थाने में जहीर पर 20 व नन्हक पर नौ नक्सली मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन