आरएसएस का मुखौटा है नरेंद्र मोदी : लालू

Updated at : 18 Oct 2015 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस का मुखौटा है नरेंद्र मोदी : लालू

मोतिहारी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला चिरैया (मोतिहारी) : राजद प्रमुख लालू प्रयाद यादव ने शनिवार को स्थानीय महादेव साह उच्च विद्यालय के प्रांगण में चुनाव सभा को संबोधित किया़ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला़ कहा कि आरएसएस के सभी दल मिलकर गांधी जी का कत्ल किया […]

विज्ञापन
मोतिहारी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला
चिरैया (मोतिहारी) : राजद प्रमुख लालू प्रयाद यादव ने शनिवार को स्थानीय महादेव साह उच्च विद्यालय के प्रांगण में चुनाव सभा को संबोधित किया़ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला़ कहा कि आरएसएस के सभी दल मिलकर गांधी जी का कत्ल किया था़ आरएसएस के मुखौटा बने नरेंद्र मोदी को इस चुनाव बाद गुजरात भेज देना है़ झूठा वादा कर मोदी ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया, परंतु आज तक न तो महंगाई मिट‍्टी और न ही किसी भारतीय के खाते में एक पैसा आया़ बेरोजगारी मिटाने के दावे पर भी मोदी विफल है़
भाजपा देश को तोड़ना चाहती है़ इसलिए सभी बिहार को एकजुट होकर भाजपा को खदेड़ देना चाहिए़ भाजपा वाले जंगलराज टू कह रहे है, जबकि बिहार में मंडल राज टू है़ उन्होंने कहा कि आरएसएस दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी है़ भाजपा आरक्षण मिटा कर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का हम छीनना चाहती है़ उन्होंने कहा कि बिहार में महागंठबंधन की सरकार बननी तय है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन