किसान की गोली मार कर हत्या

मोतिहारीः लखौरा थाना क्षेत्र के मठिया भोपत गांव के सरेह में मंगलवार की शाम अपराधियों ने किसान रामाकांत राय (45) की गोली मार कर हत्या कर दी. वह मठिया भोपत गांव का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामाकांत अपने खेत से धान कटनी करा साइकिल से घर लौट रहा […]
मोतिहारीः लखौरा थाना क्षेत्र के मठिया भोपत गांव के सरेह में मंगलवार की शाम अपराधियों ने किसान रामाकांत राय (45) की गोली मार कर हत्या कर दी. वह मठिया भोपत गांव का रहने वाला था.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामाकांत अपने खेत से धान कटनी करा साइकिल से घर लौट रहा था. इसी बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. रामाकांत के पीठ में गोली लगी है. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकठ्ठा हो गये.
लोगों में काफी गुस्सा है. खबर मिलते ही लखौरा के साथ चिरैया पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की. लखौरा थानाध्यक्ष शशिभूषण ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अपराधियों की पहचान कर मामले का बहुत जल्द खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




