दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

Updated at : 23 Oct 2013 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता रीजांती देवी की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. उसकी शादी 17 मार्च 2013 को हुई थी. इस संबंध में मृतका की मां टिकुलिया गांव निवासी सियापति देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें दामाद […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता रीजांती देवी की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. उसकी शादी 17 मार्च 2013 को हुई थी. इस संबंध में मृतका की मां टिकुलिया गांव निवासी सियापति देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें दामाद नरेश राय, समधी शिवमंगल राय सहित हाकीम राय, राजु कुमार व उसकी पत्नी को अभियुक्त बनाया है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शादी के बाद सभी आरोपित बाइक व सोने की चेन के लिए रीजांती को मारपीट व खाना पीना बंद कर तरह तरह से प्रताड़ित किया. शादी के दो महीने बाद रीजांती विदा होकर मायके आयी और परिजनों से अपनी आपबीती सुनायी. उसके मायके आये तीन महीना बीत गया था, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी कोई खोज खबर नहीं ली. रीजांती के परिजनों ने उसके ससुराल वालों को बहुत समझाया, लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे. काफी समझाने के बाद 13 अक्तूबर को नरेश उसे विदा कराकर अपने घर ले गया.

19 अक्तूबर को रीजांती ने अपनी मां सियापति के पास फोन कर कहा कि बाइक व सोने की चेन के लिए उसे बहुत मारा पीटा गया है. अलगे दिन परिजन संतपुर गांव पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था. गांव वालों ने बताया कि रीजांती की हत्या कर शव को ठिकाने लगा सभी फरार हो गये है. थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन