बोलेरो की ठोकर से प्रधान सहायक की मौत

Updated at : 23 Oct 2013 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो की ठोकर से प्रधान सहायक की मौत

मोतिहारीः छौडादानो प्रखंड के प्रधान सहायक नंद लाल राय की मंगलवार की देर शाम बोलेरो की ठोकर से मौत हो गयी. वह छौडा.दानो बाजार से अपनी स्टूडियो बंद पर घर लौट रहे थे. बोधी माई स्थान के पास एक चालक बोलेरो को बैक कर रहा था. इसी दौरान उनको ठोकर लगी. घायल नंदलाल राय को […]

विज्ञापन

मोतिहारीः छौडादानो प्रखंड के प्रधान सहायक नंद लाल राय की मंगलवार की देर शाम बोलेरो की ठोकर से मौत हो गयी. वह छौडा.दानो बाजार से अपनी स्टूडियो बंद पर घर लौट रहे थे. बोधी माई स्थान के पास एक चालक बोलेरो को बैक कर रहा था. इसी दौरान उनको ठोकर लगी. घायल नंदलाल राय को तुरत पीएचसी ले जाया गया. लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं था.

फिर पीएचसी की एंबुलेंस से सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया. मोतिहारी पहुंचने के पहले ही नंदलाल ने दम तोड़ दिया. इसे लेकर उनके परिजनों व अन्य ने काफी हंगामा किया. नंदलाल राय के भतीजे राजेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में आक्सीन नहीं था. इसलिए उनकी मौत हो गयी. एंबुलेंस के चालक मनोज कुमार ने बताया कि इसमें शुरू से आक्सीजन नहीं लगा है. बताया जाता है कि बोलेरो एकडरी के स्यामदेव राय की है. लोगों ने बोलेरो में सवार एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन