एमाले ने ओली को घोषित किया पीएम पद का उम्मीदवार

Updated at : 05 Oct 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
एमाले ने ओली को घोषित किया पीएम पद का उम्मीदवार

रक्सौल : संवैधानिक प्रतिबद्धता के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री सुशिल कोइराला ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. संभावित प्रधानमंत्री को लेकर एमाले नेता केपी शर्मा ओली का नाम सबसे आगे चल रहा है और रविवार को एमाले ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इससे पहले एमाले नेता […]

विज्ञापन

रक्सौल : संवैधानिक प्रतिबद्धता के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री सुशिल कोइराला ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.

संभावित प्रधानमंत्री को लेकर एमाले नेता केपी शर्मा ओली का नाम सबसे आगे चल रहा है और रविवार को एमाले ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

इससे पहले एमाले नेता पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने अपने नाम को आगे बढ़ाया था, लेकिन रविवार के दिन पार्टी की बैठक में उपस्थित माधव कुमार नेपाल समेत अन्य नेताओं ने ओली के नाम पर अंतिम सहमति कायम किया. ज्ञात हो कि नेपाल में कांग्रेस पार्टी के नेता सुशील कोइराला प्रधानमंत्री थे और एमाले ने उन्हे समर्थन दिया था.
जबकि मुख्य विपक्षी के रूप में प्रचंड की पार्टी एकीकृत नेकपा माओवादी स्थापित है. एमाले नेता केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रचंड का समर्थन उन्हें प्राप्त है.
वहीं सबसे बड़े दल कांग्रेस के नेता सुशील कोइराला त्याग पत्र के बाद भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने तरफ से प्रयास भी शुरू कर दिया है.
संविधान के प्रावधान के मुताबिक संसद सत्र शुरू होने के सात दिनों के अंदर में सहमति की सरकार गठन करने का प्रावधान है और सात दिन में सरकार गठन नहीं होने पर राष्ट्रपति निर्वाचित प्रधानमंत्री के लिए आदेश दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन