जेल में फुटबॉल मैच का आयोजन

Updated at : 03 Oct 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में फुटबॉल मैच का आयोजन

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसके लिए बंदियों की दो टीमें बनायी गयी थी. एक टीम भारत क्लब व दूसरी टीम जयहिंद क्लब थी. दोनाें टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन जयहिंद क्लब के खिलाड़ियों ने भारत क्लब को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसके लिए बंदियों की दो टीमें बनायी गयी थी. एक टीम भारत क्लब व दूसरी टीम जयहिंद क्लब थी.

दोनाें टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन जयहिंद क्लब के खिलाड़ियों ने भारत क्लब को 5-3 गोल से पराजित कर दिया. जयहिंद क्लब के कैप्टन भानू कुमार के साथ सुजित कुमार, सनउर, शमीम, प्रमोद, वीरेंद्र, विनय, कमलेश व छोटू ने बेहतर रणनीति के सामने भारत क्लब परास्त हो गयी.

भारत क्लब के कैप्टन मोहन लाल के साथ आसमोहम्मद, इफ्तेयाक, नेक मोहम्मद, संतोष कुमार, हरी कुमार, ओम प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, विक्की व कृष्णा ने अंत-अंत तक जयहिंद क्लब को शिकस्त देने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी दिया गया. मौके पर जेल उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, सहायक उपाधीक्षक अजय कुमार सहित जेल के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन