गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated at : 03 Oct 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मोतिहारी : रक्त अनमोल है इसका कोई विकल्प नहीं है. आपके रक्तदान करने से किसी को जीवन दान मिलता है उपरोक्त बातें रेड क्रॉस सोसाएटी पूर्वी चम्पारण मोतिहारी द्वारा आयोजित दो अक्तूबर गांधी जयंती एवं रेड क्रॉस सोसाएटी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में ई विभूति नारायण सिंह सचिव रेड क्रॉस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रक्त अनमोल है इसका कोई विकल्प नहीं है. आपके रक्तदान करने से किसी को जीवन दान मिलता है उपरोक्त बातें रेड क्रॉस सोसाएटी पूर्वी चम्पारण मोतिहारी द्वारा आयोजित दो अक्तूबर गांधी जयंती एवं रेड क्रॉस सोसाएटी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में ई विभूति नारायण सिंह सचिव रेड क्रॉस सोसाएटी ने कहा.

श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान कर जीवन दान करें आपके एक रक्तदान करने से किसी का जीवन बचाया जा सकता है. बताया 18 वर्ष से 65 वर्ष का स्वास्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है.

और प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर वर्ष में आप चार बार रक्तदान कर सकते है. रक्तदान के बाद शीघ्र ही नया रक्त बन जाता है. स्वैच्छिक रक्तदान में महिंदा फाइनेंस मोतिहारी इकाई के जितेंद्र मिश्रा, रूप नारायण साह, निकेत झा, रामा शंकर कुमार, विपूल कुमार तथा सी आर पी एफ के जवान इमरान खान, वाई नागराज, सुबोध कुमार सिंह, एवं अवनिश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन