व्यवसायी का चालक निकला वाहन लुटेरा
Updated at : 02 Oct 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : अरेराज के गल्ला व्यवसायी मनोज कुमार के स्कॉर्पियो का चालक मदन पटेल शातिर अपराधी निकला. उसने व्यवसायी की स्कॉर्पियो लुटवाने का प्लान बनाया था. लेकिन वह अपने ही बनाये प्लान में फंस गया. उसस्कॉर्पियो लूटने के लिए गलती से मुजफ्फरपुर के कांटी पुलिस के एक मुखबिर से संपर्क कर लिया. कांटी पुलिस ने […]
विज्ञापन
मोतिहारी : अरेराज के गल्ला व्यवसायी मनोज कुमार के स्कॉर्पियो का चालक मदन पटेल शातिर अपराधी निकला. उसने व्यवसायी की स्कॉर्पियो लुटवाने का प्लान बनाया था. लेकिन वह अपने ही बनाये प्लान में फंस गया. उसस्कॉर्पियो लूटने के लिए गलती से मुजफ्फरपुर के कांटी पुलिस के एक मुखबिर से संपर्क कर लिया.
कांटी पुलिस ने उसको दबोचने के लिए जाल बिछाया. पुलिस के बिछाये जाल में मदन पटेल बुधवार को मोतिहारी मीना बाजार पानी टंकी के पास फंस गया. कांटी थाना में मदन से जब पूछताछ हुई तो एनएच 28 पर आधा दर्जन वाहन लूट की घटना का खुलासा हुआ. उसने एक ट्रैक्टर व एक बोलेरो लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस को संदेह है कि कांटी ओवरब्रिज के पास मोतिहारी डीटीओ रवि कुमार व एक संवेदक की स्कॉर्पियो सहित तीन गाड़ी लूट में मदन का हाथ है. उसने अपने गिरोह के तीन-चार बदमाशों के नाम का भी खुलासा किया है, जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोतीपुर का रहने वाला मदन एक सप्ताह पहले अरेराज के व्यवसायी मनोज कुमार के यहां चालक की नौकरी पकड़ी थी. इस दौरान उसने व्यवसायी की स्कॉर्पियो लूटने का प्लान बनाया. इसके लिए गलती से उसने कांटी पुलिस के मुखबिर से संपर्क कर लिया. व्यवसायी की स्कॉर्पियो मोतिहारी से लुटने का प्लान बना.
मुखबिर ने इसकी सूचना कांटी पुलिस को दी, जिसके बाद मुखबिर के साथ कांटी पुलिस मोतिहारी पहुंची. मुखबिर ने मदन से संपर्क किया. दोनों मीना बाजार पानी टंकी के पास मिले. एक होटल में मीट चावल खाया.
मदन ने कहा कि हम स्कॉर्पियो में बैठे रहेंगे, तुम आकर मुझे पिटना. मैं तुम्हें स्कॉर्पियो का चाबी दे दूंगा, उसके बाद स्कॉर्पियो लेकर तुम भाग जाना. प्लान के अनुसार, मदन गाड़ी में आकर बैठ गया.
उसने मुखबिर के पास मिस कॉल किया. मिस कॉल जाते ही कांटी पुलिस ने चारों तरफ से स्कॉर्पियो को घेर चालक व उसमें बैठे व्यवसायी के मुंशी व बेतिया के एक व्यवसायी को अपने हिरासत में लेकर कांटी चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




