नवविवाहिता की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 01 Oct 2015 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

आदापुर : थाना क्षेत्र के लतिहनवा गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को आनन-फानन में जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की बतायी गयी है. मामले की सूचना पर पहुंची मृतका नीशा देवी की मां छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एकडरी गांव निवासी राजदेव साह की पत्नी सुगांधी देवी ने […]
विज्ञापन
आदापुर : थाना क्षेत्र के लतिहनवा गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को आनन-फानन में जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की बतायी गयी है.
मामले की सूचना पर पहुंची मृतका नीशा देवी की मां छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एकडरी गांव निवासी राजदेव साह की पत्नी सुगांधी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया है.
आवेदन में मृतका की मां ने बताया है कि गत वर्ष मई 2014 में अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के तहत लतिहनवा गांव निवासी भिखारी साह के पुत्र विनोद साह से की थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वालों द्वारा 50 हजार नगद रुपये व भैंस की मांग करते रहे, जिसको लेकर रविवार को उक्त लड़की के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की गयी जिसके बाद उसके मायके वालों ने पहुंचकर बीज बचाव किये.
वहीं उसके अगले दिन ही उक्त लड़की की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के नियत से गायब कर देने का आरोप मृतका की मां ने उसके पति विनोद साह, ससुर भिखारी साह, चचेरे ससुर बिहारी साह सहित उसके ननद, ननदोसी समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




