स्नेचिंग के आरोपित के घर कुर्की जब्ती

Updated at : 01 Oct 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
स्नेचिंग के आरोपित के घर कुर्की जब्ती

समस्तीपुर जीआरपी ने की कुर्की की कार्रवाई सदर अस्पताल चौक पर आरोपित का है घर मोतिहारी : समस्तीपुर जीआरपी ने जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में स्नेचिंग के फरार आरोपित सुरेश प्रसाद के घर बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की. नगर पुलिस के सहयोग से समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने आरोपित के सदर अस्पताल चौक स्थित झोपड़ीनुमा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर जीआरपी ने की कुर्की की कार्रवाई

सदर अस्पताल चौक पर आरोपित का है घर
मोतिहारी : समस्तीपुर जीआरपी ने जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में स्नेचिंग के फरार आरोपित सुरेश प्रसाद के घर बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की.
नगर पुलिस के सहयोग से समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने आरोपित के सदर अस्पताल चौक स्थित झोपड़ीनुमा घर पर कुर्की की विधिवत कार्रवाई की. इस दौरान करीब 20 अचल संपत्ति को जब्त कर जिम्मेंनामा पर सौंप दिया गया. समस्तीपुर जीआरपी के जमादार नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कुर्की की कार्रवाई की गयी.
श्री कुमार ने बताया कि एक महीना पहले आरोपित के घर इस्तेहार चस्पाया गया था. बावजूद उसने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया. श्री कुमार ने बताया कि नौ मार्च 2015 को समस्तीपुर रेल खंड पर जननायक ट्रेन में बदमाशों ने एक यात्री से मोबाइल सहित अन्य समान लूट लिया था. इस मामले में तीन बदमाश पकड़े गये. गिरफ्तार बदमाशों ने मोतिहारी अस्पताल चौक के सुरेश प्रसाद के नाम का खुलासा किया था. इस मामले में समस्तीपुर जीआरपी में कांड संख्या 10/15 दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन