नेपाली टीवी चैनल का प्रसारण रोकने की चेतावनी

रक्सौल : नेकपा माओवादी के द्वारा नेपाल में भारतीय चैनलों के प्रसारण पर लगायी गयी रोक का संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के द्वारा विरोध किया गया. मोर्चा के पर्सा संयोजक प्रदीप यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि कुछ लोग षड्यंत्र के तहत भारत और नेपाल के संबंध को खराब कर रहे […]
रक्सौल : नेकपा माओवादी के द्वारा नेपाल में भारतीय चैनलों के प्रसारण पर लगायी गयी रोक का संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के द्वारा विरोध किया गया.
मोर्चा के पर्सा संयोजक प्रदीप यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि कुछ लोग षड्यंत्र के तहत भारत और नेपाल के संबंध को खराब कर रहे है.
माओवादी द्वारा भारतीय चैनल व सवारी साधन पर रोक लगाने की बात से लोकतंत्र में जनता के विश्वास में कमी आयी है. आम लोग किस चैनल को देखना चाहते है और नहीं देखना चाहते है यह उनके विशेषाधिकार की बात है.
कोई भी समूह इसका निर्धारण नहीं कर सकता है. अगर ऐसा ही है तो हमलोग मधेश के इलाकों में नेपाली टीवी के प्रसारण पर रोक लगायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




