242 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

रामगढ़वा : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरला सरेह स्थित रेलवे ढाला के पास से चुलाई का 242 लीटर अवैध शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि उक्त शराब को सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के […]
रामगढ़वा : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरला सरेह स्थित रेलवे ढाला के पास से चुलाई का 242 लीटर अवैध शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि उक्त शराब को सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार कारोबारी मुरला गांव निवासी कैलाश महतो का पुत्र अर्जुन महतो बताया गया है.
वहीं पुलिस को देख अन्य कारोबारी शराब छोड़ भागने में सफल रहे. इस दौरान पुलिस ने चार साइकिल पर लदे नव ब्लाडर व दो गैलन को जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




