नशा ,खिला बोलेरो लूटने वाली महिला गिरफ्तार
Updated at : 30 Sep 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पीपराकोठी में सोमवार को चालक को नशा का इंजेक्शन देकर बोलेरो लूटने का प्रयास करने वाली एक महिला पकड़ी गयी. गिरफ्तार महिला छतौनी बड़ाबरियापुर की रहने वाली सुशीला देवी है. उसका ठिकाना रक्सौल है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपराकोठी में सोमवार को चालक को नशा का इंजेक्शन देकर बोलेरो लूटने का प्रयास करने वाली एक महिला पकड़ी गयी. गिरफ्तार महिला छतौनी बड़ाबरियापुर की रहने वाली सुशीला देवी है.
उसका ठिकाना रक्सौल है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की चल रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने एक साथी के साथ गोपालगंज से बोलेरो भाड़ा कर पीपराकोठी पहुंची. चौक पर गाड़ी रोक दोनों ने चाय-नाश्ता किया. दो घंटे तक चौक पर चाय-नाश्ता को बहाने गाड़ी रोक महिला लगातार मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी.
प्लान सेट होने पर दोनों ने चालक को गाड़ी लेकर चलने के लिए कहा. झखरा होते हुए गढईघाट पर पहुंचे, जहां पहले से तीन अपराधी खड़े थे. तीनों ने बोलेरो रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. महिला के कहने पर चालक ने गाड़ी रोक दी. उसके बाद तीनों अपराधी पहुंचे और बोलेरो लूट ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




