बड़ी बहन ने छोटी को 85 हजार में बेचा

Updated at : 26 Sep 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ी बहन ने छोटी को 85 हजार में बेचा

कल्याणुपर (पू. चंपारण) : मोतिहारी से कल्याणपुर में बड़ी बहन पर अपने से बीस साल छोटी बहन (12) को बेचने का आरोप लगा है. उसने अपने घर छोटी बहन को तबियत खराब होने के बहाने से बुलाया था और वहीं पर उसका सौदा कर दिया. बताया जाता है कि बच्ची को 85 हजार में बेंचा […]

विज्ञापन
कल्याणुपर (पू. चंपारण) : मोतिहारी से कल्याणपुर में बड़ी बहन पर अपने से बीस साल छोटी बहन (12) को बेचने का आरोप लगा है. उसने अपने घर छोटी बहन को तबियत खराब होने के बहाने से बुलाया था और वहीं पर उसका सौदा कर दिया. बताया जाता है कि बच्ची को 85 हजार में बेंचा गया है. वहीं, जिस त्रिभुवन राय नाम के व्यक्ति ने युवती को खरीदा है. वो गांव से फरार है. जानकारी के मुताबिक, रमा नाम की महिला बड़ी बहन ने चार दिन पहले अपने घर में फोन किया और कहा कि मेरी तबियत खराब है.
इसलिए घर को संभालने के लिए वो छोटी बहन आधुनिका (12) को भेज दें. परिजनों ने रमा की बात का विश्वास किया और आधुनिका को उसके घर भेज दिया. इसके दो दिन बाद उन्हें जानकारी मिली कि रमा ने आधुनिका को बेंच दिया है. उसे 85 हजार में त्रिभुवन राय नाम के व्यक्ति ने खरीदा है. . थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि आधुनिका से संबंधित आवेदन मिला है. जांच चल रही है. इसमें दोषियों पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन