वरीय उपसमाहर्ता के घर चोरी

Updated at : 17 Oct 2013 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
वरीय उपसमाहर्ता के घर चोरी

मोतिहारीः मोतिहारी के वरीय उपसमाहर्ता धर्मेद्र कुमार के यहां चोरी हुई है. वह शहर के छतौनी थाना क्षेत्र में हवाई अड्डा के पास किराये के मकान में रहते हैं. मंगलवार की रात चोरों ने उनके घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. इसमें बयालीस सौ रुपये नकद व लगभग सवा लाख के जेवरात शामिल […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मोतिहारी के वरीय उपसमाहर्ता धर्मेद्र कुमार के यहां चोरी हुई है. वह शहर के छतौनी थाना क्षेत्र में हवाई अड्डा के पास किराये के मकान में रहते हैं. मंगलवार की रात चोरों ने उनके घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. इसमें बयालीस सौ रुपये नकद व लगभग सवा लाख के जेवरात शामिल हैं. इसके अलावा चोर लैपटॉप भी ले गये. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

वरीय उपसमाहर्ता की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है, छोटा बरियारपुर में श्रीकांत के मकान में किराये पर रहते हैं. वरीय उपसमाहार्ता के साथ उनके पास सुगौली नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व रक्सौल अवर निबंधक का भी प्रभार है. मंगलवार को चोर छत के रास्ते उसके घर में घुसे. छत से सीढ़ी के जरिये नीच उतरे और घर में घुसे. लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गये.

जाते समय चोरों ने मेन गेट के ग्रिल में बाहर से ताला लगा दिया और चाबी बरामदे में फेंक दी. जिस समय यह घटना हुई वरीय उपसमाहर्ता व उनका पूरा परिवार घर में ही था, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला. सभी लोग अपने कमरों में सो रहे थे. सुबह जब जगे तो देखा घर का सामान बिखरा है. इस पर उन्हें शक हुआ. घर के बाहर निकले तो देखा मेन गेट के ग्रिल पर ताला लगा हुअ है. इसके बाद घटना की जानकारी उन्होंने छतौनी थाने को दी. इसके बाद थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा, मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन