प्रदर्शनकारियों ने प्रहरी कार्यालय में लगायी आग

Updated at : 17 Sep 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने प्रहरी कार्यालय में लगायी आग

रक्सौल : नेपाल की तौलिहवा-लुम्बिनी सड़क पर स्थित अस्थायी प्रहरी चौकी को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया. इससे चौकी में रखे गये कागजात, कुरसी, टेबुल, अलमारी सहित अन्य सामान जल गया. चौकी में जब्त वाहन को भी आंदोलनकारियों ने आग के हवाले कर दिया. आग पर उपनिरीक्षक डीआर विष्ट के नेतृत्व में गठित टोली ने काबू […]

विज्ञापन
रक्सौल : नेपाल की तौलिहवा-लुम्बिनी सड़क पर स्थित अस्थायी प्रहरी चौकी को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया. इससे चौकी में रखे गये कागजात, कुरसी, टेबुल, अलमारी सहित अन्य सामान जल गया. चौकी में जब्त वाहन को भी आंदोलनकारियों ने आग के हवाले कर दिया.
आग पर उपनिरीक्षक डीआर विष्ट के नेतृत्व में गठित टोली ने काबू पाया. साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. चौकी में कार्यरत जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर पास के प्रहरी कार्यालय में शिफ्ट कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन