शराबी बाप ने दो साल की बेटी को नदी में फेंका
Updated at : 17 Sep 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बेटी को बोझ समझनेवाले शराबी पिता ने अपनी दो साल की मासूम बच्ची को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया. इससे बच्ची की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात की है. मामला पकड़ीदयाल के जगतिया गांव का है. शराबी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बेटी को बोझ समझनेवाले शराबी पिता ने अपनी दो साल की मासूम बच्ची को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया. इससे बच्ची की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात की है.
मामला पकड़ीदयाल के जगतिया गांव का है. शराबी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बताया जाता है कि दिनेश सहनी नशे का आदी है.
दो साल पहले जब उसके घर में बेटी ने जन्म लिया, तभी से वो उसे बोझ समझता था. मंगलवार की रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसने पत्नी की गोद से बच्ची को ले लिया. कहने लगा कि अभी खिला कर वापस लाता हूं. इसके बाद बच्ची को लेकर वो बूढ़ी गंडक में फेंक दिया और फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




