बिहार : मोतिहारी में चाय दुकान के ढहने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

Updated at : 12 Sep 2015 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मोतिहारी में चाय दुकान के ढहने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में आज एक पुरानी चाय दुकान के अचानक ढह जाने से उसके मलबे के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. यह दुर्घटना पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के मीना बाजार इलाके में हुई. मोतिहारी नगर थाना अध्यक्ष अजय […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में आज एक पुरानी चाय दुकान के अचानक ढह जाने से उसके मलबे के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. यह दुर्घटना पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के मीना बाजार इलाके में हुई.

मोतिहारी नगर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतकों में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की गायघाट शाखा के प्रबंधक शंभु प्रसाद सिन्हा (59) और सेवानिवृत्त कारीगर मो इस्माईल (75) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. अजय ने बताया कि ये लोग हादसे का उस समय शिकार हो गये जब वे उक्त दुकान में चाय पी रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन