पुजारी की हत्या, सिर काट ले गये अपराधी

Updated at : 08 Sep 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
पुजारी की हत्या, सिर काट ले गये अपराधी

आदापुर (पू.चं.) : थाना क्षेत्र के बेलदरवा गांव स्थित मठ पर सोये हुए पुजारी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने रविवार की रात "शंभुनाथ पांडेय की सिर काट लिया और साथ ले गये. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सुबह से ही घटनास्थल पर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी रही. वहीं, […]

विज्ञापन
आदापुर (पू.चं.) : थाना क्षेत्र के बेलदरवा गांव स्थित मठ पर सोये हुए पुजारी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने रविवार की रात "शंभुनाथ पांडेय की सिर काट लिया और साथ ले गये. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सुबह से ही घटनास्थल पर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी रही.
वहीं, ग्रामीणों व परिजनों के मांग पर रक्सौल से एसएसबी की खोजी कुत्ता को लाया गया, लेकिन इससे भी कोई खास सफलता नहीं मिली. वहीं परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया. स्थानीय थानाध्यक्ष संजीव कुमार, इंस्पेक्टर डी एन झा व एसडीपीओ राकेश कुमार द्वारा मान-मनव्वौल के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.
वहीं दूसरी ओर इस जघन्य हत्या को लेकर सीमा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है. बहरहाल जो भी हो लोगों की आशंका व खोजी कुत्तों के संकेत पर तो इतना स्पष्ट हो गया है कि अपराधी हत्या कर नेपाली सीमा में प्रवेश किये हैं. मृतक शंभुनाथ पांडेय की पत्नी अनीता देवी के आवेदन के अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन