पिकअप वैन पलटा कांवरिये की मौत
Updated at : 25 Aug 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

पताही(पू.चंपारण). प्रखंड में दो स्थानों पर सड़क हादसों में सोमवार को एक महिला व एक पुरुष कांवरिये की मौत हो गयी. चंपापुर गांव से जलबोझी करने देवापुर संगम घाट जा रहे कांवरियों का पिकअप वैन पलट गया. हादसे में राजगली देवी(55) की मौत हो गयी. दो दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गय़े घायलों […]
विज्ञापन
पताही(पू.चंपारण). प्रखंड में दो स्थानों पर सड़क हादसों में सोमवार को एक महिला व एक पुरुष कांवरिये की मौत हो गयी. चंपापुर गांव से जलबोझी करने देवापुर संगम घाट जा रहे कांवरियों का पिकअप वैन पलट गया. हादसे में राजगली देवी(55) की मौत हो गयी.
दो दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गय़े घायलों में सात की हालत गंभीर है. उन्हें मोतिहारी रेफर किया गया है. अन्य का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. हादसा थाना क्षेत्र के नुनफरवा गांव के पास रविवार देर रात का है़.
बस ने कांवरिये को रौंदा, मौत
पताही : पचपकड़ी थाना अंतर्गत देवापुर घाट पर सोमवार को जलबोझी करने आये एक कांवरिया को बस ने रौंद दिया़ उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान घोड़ासहन के लक्ष्मीपुर लौखान गांव निवासी लालबाबू यादव (50) के रूप में हुई है. सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, बस को जब्त कर लिया. बसचालक व खलासी फरार हैं. उनकी खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




