पांच अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर हुई जांच

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. एक टीम में एक चिकित्सक एवं एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है. डॉ सुनील कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी अर्पण कुमार द्वारा मोतिहारी शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का जांच किया गया. उनमें डॉ तबरेज हॉट सेंटर, राजपाली हॉस्पिटल, मेजर अल्ट्रा साउंड […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. एक टीम में एक चिकित्सक एवं एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है.
डॉ सुनील कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी अर्पण कुमार द्वारा मोतिहारी शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का जांच किया गया. उनमें डॉ तबरेज हॉट सेंटर, राजपाली हॉस्पिटल, मेजर अल्ट्रा साउंड अस्पताल कैंपस, रागनी अल्ट्रा साउंड तथा जनता अल्ट्रा साउंड के नाम शामिल है. स्वास्थ्य कर्मी अर्पण कुमार के अनुसार डॉ तबरेज हॉट सेंटर में अल्ट्रा साउंड नहीं चलता यहां ईको है. वहीं राज पाली हॉस्पिटल का अल्ट्रा साउंड चालू नहीं था.
अस्पताल कैंपस स्थित मेजर अल्ट्रा साउंड ठीक से चल रहा था. वहीं रागनी अल्ट्रा साउंड हॉस्पिटल चौक गली नंबर 2 बंद था तथा जनता अल्ट्रा साउंड ठीक था. इस छापेमारी से आज दूसरे दिन अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था. गौरतलब हो कि यह खबर प्रभात खबर दैनिक में 22 अगस्त को छपी थी और कार्रवाई शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




