आराम नहीं, काम पर फोकस करें : एडीजी

Updated at : 12 Aug 2015 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
आराम नहीं, काम पर फोकस करें : एडीजी

बेतिया. विधि व्यवस्था (सीआइडी) के अपर महानिदेशक आलोक राज ने कहा कि अपराध और अपराधी दोनों पर नियंत्रण तभी संभव है, जब पुलिस पदाधिकारी टास्क लेकर काम करें. 24 घंटे का रोस्टर तैयार हो, उसी के अनुसार जन सुनवाई से लेकर गश्ती और फिर अन्य गतिविधि की जाये. एडीजी आलोक मंगलवार को एसपी कार्यालय में […]

विज्ञापन

बेतिया. विधि व्यवस्था (सीआइडी) के अपर महानिदेशक आलोक राज ने कहा कि अपराध और अपराधी दोनों पर नियंत्रण तभी संभव है, जब पुलिस पदाधिकारी टास्क लेकर काम करें. 24 घंटे का रोस्टर तैयार हो, उसी के अनुसार जन सुनवाई से लेकर गश्ती और फिर अन्य गतिविधि की जाये.

एडीजी आलोक मंगलवार को एसपी कार्यालय में बेतिया, मोतिहारी, बगहा के पुलिस अधीक्षक, एएसपी व अनुमंडलीय स्तरीय पुलिस पदाधिकारी की बैठक में निर्देश दे रहे थे.

डीआइजी गोपाल प्रसाद की मौजूदगी में हुई इस बैठक में एडीजी ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला नेपाल सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र में संगठित अपराध ज्यादा हावी है. अपराधों पर लगाम लगाने की जरूरत है. एडीजी ने कहा कि विस चुनाव नजदीक है. लिहाजा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया जाये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर संवेदनशील बूथों को चिह्न्ति कर लें. चुनाव से पहले सभी आपराधिक छवि के लोग सलाखों के भीतर होने चाहिए.
उन्होंने थानों पर पहुंचने वाले सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने की बात कही. इस दौरान थानों के विभिन्न मामलों की समीक्षा की. बैठक में एसपी मोतिहारी जितेंद्र राणा, बेतिया एसपी विनय कुमार, बगहा एसपी आनंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार,
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन