विष्णु नायक मर्डर केस में दो आरोपियों को जेल
Updated at : 31 Jul 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : ड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भाखर में केनाल के पास एक पुराने मकान में विष्णु नायक की हत्या करने के मामले का पुलिस उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने लाल मोहन नायक और सत्य नाथ महतो को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. मामले में श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र का अशोक […]
विज्ञापन
घाटशिला : ड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भाखर में केनाल के पास एक पुराने मकान में विष्णु नायक की हत्या करने के मामले का पुलिस उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने लाल मोहन नायक और सत्य नाथ महतो को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. मामले में श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र का अशोक तांती फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
दोनों आरोपियों को पुलिस ने घाटशिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप की अदालत में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपियों के विरुद्ध मृतक की पत्नी टाटा मुनी उर्फ टाटा मयी नायक के बयान पर कांड संख्या 17/15, दिनांक 28 जुलाई 15, भादवि की धारा 302, 201 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पुरानी दुश्मनी के कारण तीनों आरोपियों ने एक साजिश के तहत विष्णु नायक की हत्या कर दी और शव को पुराना गोदाम में छिपा दिया. वह घटना के दिन पांच बजे शाम में घर से निकला था. रात आठ बजे तक घर नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की. वह चाईबासा में कारीगर का काम करता था. एक माह पूर्व ही वहां से लौटे था और यहां खेती कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




