विधायक पुत्र से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक पुत्र से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

पकड़ीदयाल : मधुबन के जदयू विधायक शिवजी राय के पुत्र विपुल कुमार से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार नक्सलियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही कई कांडों का खुलासा किया है. नक्सलियों की गिरफ्तारी बोकाने व चैता से […]

विज्ञापन
पकड़ीदयाल : मधुबन के जदयू विधायक शिवजी राय के पुत्र विपुल कुमार से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार नक्सलियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही कई कांडों का खुलासा किया है.
नक्सलियों की गिरफ्तारी बोकाने व चैता से की गयी है. छापेमारी टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान राजीव कुमार और पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार कर रहे थ़े
जानकारी के अनुसार, विधायक पुत्र से तीन, 12 व 24 जून को अलग-अलग नंबर से रंगदारी मांगी गयी थी, जो करीब 20 लाख थी़ मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर के सहारे मामले की छानबीन शुरू की. इस करण में चैता बभनटोली का नीरज तिवारी, बोकाने का रामानंद साह व मधुबन के नन्हकार का जयलाल राम को गिरफ्तार किया गया.
नीरज ने नवादा में मोबाइल टावर जलाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है़ नीरज के साथ रामानंद चंदा वसूली के साथ नक्सलियों को आश्रय देने का काम करता था़ वहीं जयलाल राम को लेवी वसूलने की जिम्मेवारी दी गयी थी. पकड़े गये नक्सलियों से पूछताछ में पुलिस को जमीन के अंदर हथियार छुपाये जाने की सूचना मिली थी. हालांकि अब तक हथियार नहीं मिले हैं. पुलिस के वरीय अधिकारी अभी विशेष कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
पुलिस व सीआरपीएफ ने पकड़ीदयाल, चैता, बोकाने, पताही, दलपत विशुनपुर आदि संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है़ नक्सलियों द्वारा सुरंग बनाये जाने की आशंका को लेकर पुलिस वाहन के बजाय बाइक से छापेमारी में जुटी है़ देर रात तक छापेमारी जारी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन