मछली व्यापारी से साढ़े 12 हजार रुपये छीना

Updated at : 24 Jul 2015 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
मछली व्यापारी से साढ़े 12 हजार रुपये छीना

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत खरवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू का भय दिखा कर मछली व्यापारी संदीप सहनी से 14 हजार पांच सौ नकद छीन लिया़ बदमाशों ने उसकी बाइक लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन संदीप ने अपनी बाइक की चाबी निकाल फेंक दिया, उसके बाद बदमाशों से भीड़ गया़ […]

विज्ञापन
मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत खरवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू का भय दिखा कर मछली व्यापारी संदीप सहनी से 14 हजार पांच सौ नकद छीन लिया़ बदमाशों ने उसकी बाइक लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन संदीप ने अपनी बाइक की चाबी निकाल फेंक दिया, उसके बाद बदमाशों से भीड़ गया़ बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीट घायल कर दिया़ घायल संदीप का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
घटना को लेकर संदीप ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर झखिया नयका टोला के राहुल कुमार सहनी, राजेंद्र सहनी, धनई सहनी, जलेश्वर सहनी, टुनटुन सहनी, कुंदन सहनी व एक अन्य अज्ञात को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि बुधवार की शाम ज्ञानबाबु चौक से मछली बेच कर बाइक से अपने घर जा रहा था़ तीन बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने खरवा पुल के पास ओवरटेक कर घेर लिया, उसके बाद नकद छीन बाइक लूटने का प्रयास किया़ विरोध करने पर घायल कर दिया़
उसने आरोप लगाया है कि सभी बदमाश रात में एनएच 28 पर राहगीरों से लूटपाट करते है़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी दीपक साह ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन