नामांकन को ले उमड़ी छात्रों की भीड़

Updated at : 23 Jul 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन को ले उमड़ी छात्रों की भीड़

मोतिहारी : स्नातक प्रथम खंड में नामांकन को लेकर जिला मुख्यालय के एमएस कॉलेज, पीयूपी कॉलेज, एसएनएस कॉलेज व डा एस के सिन्हा महिला कॉलेज में छात्र-छात्राओं की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली. ज्यो-ज्यों नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते जा रही है कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. स्थानीय पीयूपी कॉलेज […]

विज्ञापन
मोतिहारी : स्नातक प्रथम खंड में नामांकन को लेकर जिला मुख्यालय के एमएस कॉलेज, पीयूपी कॉलेज, एसएनएस कॉलेज व डा एस के सिन्हा महिला कॉलेज में छात्र-छात्राओं की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली.
ज्यो-ज्यों नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते जा रही है कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. स्थानीय पीयूपी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की इतनी भीड़ लग जा रही है कि सड़क से गुजरने वाले राहगिरों की परेशानी बढ़ जा रही है.
कॉलेज गेट से मुख्य सड़क तक नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं की बाइक व साइकिल की कतार लग जा रही है, जिसके कारण कॉलेज के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. छात्र-छात्राओं की भीड़ देख गाड़ियों की स्पीड धीमी हो जा रही है. यही स्थिति एमएस कॉलेज में भी है. नामांकन सूची प्रकाशित होने के बाद छात्र-छात्राओं में नामांकन की होड़ है.
जिला मुख्यालय के चार कॉलेज में स्नातक प्रथम खंड की नामांकन शुरू हो गया है. सभी कॉलेज ने नामांकन की अंतिम तिथि 30 जुलाई हे. वही पीयूपी कॉलेज के 30 जुलाई तक छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकती है. वही महिला कॉलेज में नामांकन की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक नामांकन होगा. इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम सूची के नामांकन के बाद यदि सीट रिक्त रहता है तो दूसरी सूची प्रकाशित की जायेगी. वही एलएनडी कॉलेज में प्रधान लिपिक दिलीप राय ने बताया कि कॉलेज में नामांकन परीक्षा का परिणाम 24 जुलाई को प्रकाशित किया जायेगा व नामांकन 27 जुलाई तक होगा.
छात्र लगा रहे चक्कर
स्नातक प्रथम खंड में नामांकन कराने को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए समस्या बन गया है. जिन छात्रों ने नामांकन प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उनके लिए कोई परेशानी नहीं है पर जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में सफलता नहीं प्राप्त की है उनके लिए नामांकन कराना एक गंभीर समस्या बन गया है.
प्रवेश परीक्षा में असफल होने वाले छात्र नामांकन को लेकर कॉलेज का चक्कर लगा रहे है. परंतु सभी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज भी विवश है अब दूसरे कॉलेज चाह कर भी इन छात्रों का नामांकन नहीं कर सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन