पुलिस करेगी जांच़, आखिर अपराधियों तक कैसे पहुंच रही गोली
Updated at : 16 Jul 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : अपराधियों के पास अवैध हथियार रहता है, लेकिन उनके पास गोली कहा से आती है़ इस सवाल को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है, क्योंकि अवैध हथियार कई जगहों पर बनता है, लेकिन गोली सरकारी है, जो सिर्फ लाइसेंसी आर्म्स दुकानदारों को ही सप्लाई होती है़ उनसे लाइसेंसी हथियार रखने वाले […]
विज्ञापन
मोतिहारी : अपराधियों के पास अवैध हथियार रहता है, लेकिन उनके पास गोली कहा से आती है़ इस सवाल को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है, क्योंकि अवैध हथियार कई जगहों पर बनता है, लेकिन गोली सरकारी है, जो सिर्फ लाइसेंसी आर्म्स दुकानदारों को ही सप्लाई होती है़
उनसे लाइसेंसी हथियार रखने वाले गोली खरीदते है़ ऐसे में अपराधियों तक गोली कैसे पहुंचती है, इसकी जांच-पड़ताल काफी महत्वपूर्ण है़ एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि लाइसेंसी आर्म्स दुकान के स्टॉक रजिस्टर की जांच होगी़ उनके पास गोली का कितना स्टॉक है, कितनी गोली लाइसेंसी हथियार रखने वाले को दिये है़ कितनी गोली उठाव करना है और कितने करते है़
इन तमाम बिंदुओं पर पड़ताल की जायेगी़ उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिल रही है कि लाइसेंसी दुकानदार डिमांड से 10 गुणा अधिक गोली का उठाव करते है़ उनके या लाइसेंसी हथियार रखने वालों के माध्यम से अपराधियों तक गोली पहुंच रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




