पकड़ीदयाल में मोबाइल दुकानदार की हत्या
Updated at : 15 Jul 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

पकड़ीदयाल : शहर के संतोषी माता मंदिर के पास मोबाइल दुकानदार पंकज कुमार (30) की मंगलवार देर शाम दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पंकज पकड़ीदयाल के सिरहा गांव का रहनेवाला था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. […]
विज्ञापन
पकड़ीदयाल : शहर के संतोषी माता मंदिर के पास मोबाइल दुकानदार पंकज कुमार (30) की मंगलवार देर शाम दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पंकज पकड़ीदयाल के सिरहा गांव का रहनेवाला था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार. पंकज पहले चोरमा चौक पर दुकान कर रहे थे. किसी कारणवश छह माह पहले पकड़ीदयाल में दुकान खोलकर परिवार का भरण-पोषण करने लगा. इस बीच देर शाम चोरमा की ओर से बाइक सवार दो लोगों ने बिना कहासुनी के पंकज पर गोली चला दी. इससे पंकज की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
गोली मार अपराधी वहां से भागने में सफल रहे. पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के थानों में अलर्ट कर दिया गया है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाश नक्सली या अपराधी भी हो सकते हैं. पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल दुकानदार का पूर्व में कोई विवाद तो नहीं था. डीएसपी के नेतृत्व में इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है. जल्द घटना में शामिल में अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




