सड़क पर की धान रोपनी
Updated at : 15 Jul 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

पान व किराना की दुकान में भी बिक रही शराब फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के तकरीबन सभी चौक-चौराहों एवं गांवों के किराना दुकान से लेकर पान दुकानों में धड़ल्ले से नकली देसी एवं विदेशी शराब बिक रहे हैं. छोटे-छोटे दुकानदारों को उसके क्षेत्र के अनुज्ञप्तिधारी दुकानदार शराब बेचने के लिए देते हैं. जिसे पान दुकानदार […]
विज्ञापन
पान व किराना की दुकान में भी बिक रही शराब
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के तकरीबन सभी चौक-चौराहों एवं गांवों के किराना दुकान से लेकर पान दुकानों में धड़ल्ले से नकली देसी एवं विदेशी शराब बिक रहे हैं. छोटे-छोटे दुकानदारों को उसके क्षेत्र के अनुज्ञप्तिधारी दुकानदार शराब बेचने के लिए देते हैं. जिसे पान दुकानदार व किराना दुकानदार ग्र्र्राहकों को उपलब्ध करा देते हैं.
इसके लिए अनुज्ञप्तिधारी दुकानदार इन फुटकर अवैध दुकानदारों को निर्धारित कमीशन भी देते हैं. सूत्रों के अनुसार, विभाग से प्रत्येक तीन पंचायत को मिलाकर एक शराब दुकान का ठेका जिला स्तर पर आवंटित किया जाता है.
अनुज्ञप्तिधारी शराब दुकानदार अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पंचायत और गांवों में अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब के सप्लाइ कर किराना दुकानदारों के माध्यम से बेचने का धंधा चलाते है. इसमें अधिकतर नकली शराब होने की बात कही जा रही है. इसका सेवन करने वालो की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. अवैध रूप से यह करोबार काफी फल फुल रहा है, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी मुकदर्शक बने हुए हैं.
कभी-कभी थाना पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने को लेकर छापेमारी करने की खानापूरी जरूर कर दी जाती है. इसमें कई दुकानदारों को जेल की हवा भी खानी पड़ी है. इसके बाद भी यह धंधा इस क्षेत्र में काफी फल फुल रहा है. अनुज्ञप्तिधारी दुकानदारों की मिली भगत से ही यह कारोबार गांव मे भी काफी फल फुल रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
डीएसपी कुंदन कुमार ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों को अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इसके लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




