नंबर वन पर है झंझारपुर को जिला बनाने की प्रक्रिया
Updated at : 15 Jul 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

झंझारपुर : सूबे में अगर नये जिले बनेंगे, तो झंझारपुर का नाम उसमें पहले स्थान पर होगा. दस जिलों का प्रस्ताव फिलहाल प्रतीक्षा सूची में है. विकास के प्रति नीतीश कुमार कृत संकल्पित है. झंझारपुर की जनता को धैर्य रखना है. बहुत जल्द झंझारपुर को जिला का दर्जा मिलेगी. उक्त बातें योजना पार्षद सदस्य संजय […]
विज्ञापन
झंझारपुर : सूबे में अगर नये जिले बनेंगे, तो झंझारपुर का नाम उसमें पहले स्थान पर होगा. दस जिलों का प्रस्ताव फिलहाल प्रतीक्षा सूची में है. विकास के प्रति नीतीश कुमार कृत संकल्पित है.
झंझारपुर की जनता को धैर्य रखना है. बहुत जल्द झंझारपुर को जिला का दर्जा मिलेगी. उक्त बातें योजना पार्षद सदस्य संजय झा ने कही है. वे जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस बार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली केंद्र सरकार को इस विधान सभा चुनाव में मुंह खानी तय है.
इसके लिए कार्यकार्ताओं को प्रत्येक घर में जाकर नीतीश कुमार की सरकार द्वारा की उपलब्धि बताने की जरूरत है. गरीब गुरबों के बीच जाकर उनकी समस्या से रूबरू होने की जरूरत है. साथ ही उनकी समस्या का निदान भी दिलाना कार्यकर्ताओं का फर्ज बनाता है. तभी महागंठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी. पगडंडी सड़क से निजात दिलाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है. कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी स्थानीय स्तर के कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाएगी. गरीबों को न्याय दिलाने वाले भी नीतीश कुमार ही है.
मौके पर प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पवन चौधरी , आसीन ठाकुर, संजीव झा, सुधीर कुमार राय, वीरेंद्र नारायण भंडारी, प्रखंड प्रमुख अनूप कश्यप, अब्दुल कयूम, लक्ष्मेश्वर राय, वीणा देवी, मनोज झा, गणपति मिश्र उपस्थित थे.
हुआ स्वागत
बासोपट्टी : क्षेत्र के बभनदई चौक पर पूर्व प्रमुख वीरेंद्र झा उर्फ नुनु झा के नेतृत्व में पूर्व विधान पार्षद सदस्य संजय झा का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर पूर्व विधान पार्षद सदस्य श्री झा ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे को विकास की लहर दौड़ रही है.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीमांचल इलाके में जदयू की लहर दौड़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसपंर्क में तेजी लाने को बल दिया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष किशोरी साह, अखिलेश झा, छोटे झा सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
जीत से इतराये नहीं भाजपा : पीतांबर
खुटौना. मधुबनी जिला जदयू उपाध्यक्ष डॉ पितांबर साह ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय के विधान परिषद् के चुनाव में सिर्फ 10 सीटें मिलने से हम दु:खी जरूर हैं, लेकिन हतोत्साहित नहीं हैं.
यह चुनाव जनप्रतिनिधियों के लिए था आम लोगों के लिए नहीं. जनता अभी भी महागंठबंधन के साथ है और आगामी विधान सभा चुनाव में हमें भारी बहुमत मिलेगा. इसलिए विपक्षी को इतराना नहीं चाहिए. श्री घोष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि एनडीए ने इस चुनाव में भारी पैमाने पर धन बल का प्रयोग किया है.
जिस कारण जनप्रतिनिधियों का पक्ष उनके साथ था. पर जनता आज भी नीतीश के विकास को देख रही है और उनके साथ हैं. भाजपा गंठबंधन को इस जीत से इतराना नहीं चाहिए. आने वाले विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन अपनी जीत का परचम लहरायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




