विद्यालयों में बनेंगे लैब व आर्ट रूम
Updated at : 15 Jul 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : जिले के चयनित 53 उच्च विद्यालयों में प्रयोगशाला कक्ष, आर्ट और क्राफ्ट रूम का निर्माण होगा़ चयनित विद्यालयों के प्रयोगशाला में उपकरणों की भी खरीदारी होगी़ विभाग द्वारा प्रयोगशाला, आर्ट रूम तथा उपकरण खरीदारी के लिए पांच करोड़ 35 लाख राशि आवंटित की है, जिसमें प्रथम किस्त में दो करोड़ 51 लाख 75 […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जिले के चयनित 53 उच्च विद्यालयों में प्रयोगशाला कक्ष, आर्ट और क्राफ्ट रूम का निर्माण होगा़ चयनित विद्यालयों के प्रयोगशाला में उपकरणों की भी खरीदारी होगी़ विभाग द्वारा प्रयोगशाला, आर्ट रूम तथा उपकरण खरीदारी के लिए पांच करोड़ 35 लाख राशि आवंटित की है,
जिसमें प्रथम किस्त में दो करोड़ 51 लाख 75 हजार की राशि विमुक्त कर दी है़ जिले के 53 चयनित विद्यालयों में प्रयोगशाला का निर्माण किया जाना है, जिसमें दो करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंग़े
वहीं35 विद्यालयों के प्रयोगशाला उपकरण की खरीदारी में 35 लाख रुपये खर्च होंग़े जबकि जिले के 51 विद्यालयों में दो करोड़ 55 लाख रुपये खर्च होंग़े इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ माध्यमिक जयकांत झा ने बताया कि निर्माण कार्य व उपकरण खरीदारी को लेकर राज्य परियोजना निदेशक के सेंथिल कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है़ निदेशक ने 30 नवंबर 15 तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है़
अवधि बढने के कारण लागत में किसी प्रकार के वृद्धि के लिए तदर्थ समिति जिम्मेवार होगी़ डीपीओ ने बताया कि प्रयोगशाला कक्ष निर्माण, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष निर्माण एवं प्रयोगशाला के उपकरणों की खरीदारी की जिम्मेवारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में गठित तदर्थ समिति की होगी़ विद्यालय को उपलब्ध करायी गयी अग्रिम राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ तदर्थ समिति द्वारा भवन निर्माण में किया जायेगा़ खर्च के समानांतर तदर्थ समिति द्वारा साइट बुक, स्टॉक बुक, कैश बुक, मास्टर रोल आदि का संधारण किया जायेगा़
35 उच्च विद्यालयों में बनेगा प्रयोगशाला
जिले के 35 चयनित उच्च विद्यालयों में छह लाख दस हजार की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण होगा़ एक ही प्रयोगशाला में माध्यमिक कक्षाओं के भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित की प्रायोगिक कक्षाएं होंगी़ उक्त योजना उन्हीं विद्यालय को दी गयी है, जिनका अपना भवन है़ इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ ने बताया कि प्रयोगशाला कक्ष का क्षेत्रफ ल सात गुणा सात वर्गमीटर होगा,
जिसमें एडीसनल एरिया 35 प्रतिशत, सकरुलेशन एरिया 20 प्रतिशत व वॉल एरिया 15 प्रतिशत होगा़ निर्माण कार्य के अंतर्गत फ र्नीचर आदि भी सम्मिलित है़ प्रयोगशाला कक्ष में प्रयोग के लिए प्लेटफार्म, भंडारगृह, कप-बोर्डस आदि बनाया जायेगा़
प्रयोगशाला उपकरण की होगी खरीदारी
चयनित 35 विद्यालयों के प्रयोगशाला उपकरणों से लैस होगी़ प्रयोगशाला उपकरण के लिए चयनित प्रति विद्यालय को एक लाख रुपये आवंटित है़ यह राशि उन्ही विद्यालयों को दी जायेगी, जिन्हें प्रयोगशाला कक्ष के लिए राशि प्राप्त हुई है़ उक्त खरीदारी के लिए विद्यालय स्तर पर भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित के शिक्षकों की सहायता से वर्ग नौ व दस की प्रायोगिक कक्षाओं के लिए आवश्यक उपकरण, रासायनिक पदार्थ व अन्य सामग्रियों की सूची बनायी जायेगी, उसके बाद नियमानुसार खरीदारी होगी़
51 विद्यालयों में बनेंगे आर्ट रूम
जिले के चयनित 51 उच्च विद्यालयों में आर्ट रूमका निर्माण होगा़ आर्ट रूम के निर्माण में प्रति विद्यालय पांच लाख की राशि आवंटित है़ आर्ट रूम में छात्र-छात्रएं कला एवं हस्तशिल्प संबंधी गतिविधियां करेंग़े कला कक्ष का क्षेत्रफ ल सात गुणा सात होगा़ डीपीओ ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर शीघ्र चयनित विद्यालयों के एचएम को निर्देश दिये जायेंगे, उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा़ इस निर्माण कार्य में सर्व शिक्षा अभियान के इंजिनियरों की सहायता ली जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




