जदयू नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Updated at : 06 Jul 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी

चिरैया (पू चं) : युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष रणधीर कुमार यादव से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है़ मोबाइल से किये गये फोन पर कहा गया कि अगर रंगदारी नहीं दी, तो हत्या कर दी जायेगी. जदयू नेता क्षेत्र के कटकुइया गांव के रहनेवाले हैं. रंगदारी मांगे जाने के बाद से इनका पूरा […]

विज्ञापन
चिरैया (पू चं) : युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष रणधीर कुमार यादव से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है़ मोबाइल से किये गये फोन पर कहा गया कि अगर रंगदारी नहीं दी, तो हत्या कर दी जायेगी. जदयू नेता क्षेत्र के कटकुइया गांव के रहनेवाले हैं.
रंगदारी मांगे जाने के बाद से इनका पूरा परिवार दहशत में है़ इसको लेकर थाना में आवेदन दिया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस रंगदारी मांगने वाले मोबाइल नंबर की तहकीकात कर रही है.
आवेदन में जदयू नेता ने कहा है कि शनिवार की रात अपने आवास थे. इसी बीच 9089805828 नंबर से उनके मोबाइल पर फ ोन आया. फोन करनेवाले ने खुद को भैया रामजी बताया और कहा कि 50 लाख रुपये पहुंचा दो. इसके बाद आधा घंटे के अंतर पर तीन बार फोन आया और कहा गया कि अगर रुपये नहीं देते हो, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. रविवार की सुबह फिर इसी नंबर से फोन आया और रंगदारी की मांग की गयी. थानाध्यक्ष सिकिंदर कुमार ने कहा है कि नंबर के आधार पर फोन कहां से आया. इसका पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन