एमओ निलंबित एजीएम को जेल
Updated at : 06 Jul 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की प्रकिया जारी मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार प्रक्रिया के तहत केसरिया के एमओ मुकेश कुमार विश्वकर्मा को डीएम ने निलंबित कर दिया है़ निलंबन अवधि में श्री विश्वकर्मा को मुख्यालय जिला आपूर्ति कार्यालय बनाया गया है़ वहीं एसडीओ चकिया के निर्देश के आलोक में सुंदरापुर पश्चिमी […]
विज्ञापन
आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की प्रकिया जारी
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार प्रक्रिया के तहत केसरिया के एमओ मुकेश कुमार विश्वकर्मा को डीएम ने निलंबित कर दिया है़ निलंबन अवधि में श्री विश्वकर्मा को मुख्यालय जिला आपूर्ति कार्यालय बनाया गया है़
वहीं एसडीओ चकिया के निर्देश के आलोक में सुंदरापुर पश्चिमी के डीलर विश्वनाथ कुंअर और उत्तरी हुसैनी के कृपाशंकर पांडेय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ वहीं पन्नालाल साह, शिव किशोर तिवारी और रामबाबू राय से जवाब-तलब किया गया है़
आरोप है कि अप्रैल माह का खाद्यान्न उपभोक्ताओं को न देकर कालाबाजार में बेच दिया गया. डीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जनवितरण दुकानदारों के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ 18 दुकानों के लाइसेंस रद्द किये गये है़ केसरिया एमओ को निलंबित कर घोड़ासहन के एजीएम को जेल भेजा गया है़
यहां हुई कार्रवाई
जिले के अरेराज अनुमंडल के पांच डीलरों पर कार्रवाई हुई है़ रक्सौल में सात, सिकरहना मे छह, चकिया में छह डीलरों पर कार्रवाई हुई है़ सदर अनुमंडल में नौ डीलरों पर कार्रवाई प्रक्रिया में है़ सूचना अनुसार पकड़ीदयाल से अभी तक किसी पर कार्रवाई की सूचना मुख्यालय को नहीं है़
सुर्खियों में आंगनबाड़ी केंद्र
जिले के कोटवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 60 से एसएफ सी खाद्यान रि-पैकिंग व जब्ती की कार्रवाई सुर्खियों में रही कि आंगनबाड़ी केंद्र. खाद्यान्न कैसे पहुंचा, जबकि केंद्र का भाड़ा सरकार भुगतान करती है़ क्या सेविका अनजान रही या सहमति से केंद्र में रि-पैकिंग हो रहा था़ सदर एसडीओ ने छापेमारी की थी़ इसके अलावे पताही, घोड़ासहन के पुरनहिया में एसएफ सी के खाद्यान्न जब्ती से कालाबाजारियों में हड़कंप है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




