कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी की करंट से मौत
Updated at : 06 Jul 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : ढाका में नहर की खुदाई कर रही नागाजरुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी शशि सिंह की करंट से मौत हो गयी़ घटना रविवार की है़ मृतक झारखंड के बोकारो जिला के अमलो बस्ती पुराना सुभाष नगर निवासी त्रिभुवन सिंह का पुत्र है़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि एसीसीएल कंपनी के साथ […]
विज्ञापन
मोतिहारी : ढाका में नहर की खुदाई कर रही नागाजरुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी शशि सिंह की करंट से मौत हो गयी़ घटना रविवार की है़ मृतक झारखंड के बोकारो जिला के अमलो बस्ती पुराना सुभाष नगर निवासी त्रिभुवन सिंह का पुत्र है़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि एसीसीएल कंपनी के साथ नागाजरुन काम करती है़ नहर की खुदाई का ठेका एसीसीएल को मिला है़
उस काम को नागाजरुन कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है़ शशि सिंह अल्मुनियम के बड़े रॉड से नहर की गहराई का मापी कर रहा था़ उसने रॉड ऊ पर उठाया, इस दौरान नहर के ऊ पर से गुजरी विद्युत तार में अल्मुनियम का रॉड सट गया, जिसके कारण वह घायल हो गया़ उसके साथ काम कर रहे सहयोगी बेरमो जवाहर नगर के विनोद कुमार व मुकेश कुमार उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है़
परिजन झारखंड से मोतिहारी के लिए रवाना हो चुके हैं पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जायेगा़ इस संबंध में साथ काम करने वाले दोनों सहयोगियों से लिखित आवेदन लिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




