अगवा युवती बरामद

मोतिहारीः मुफस्सिल पुलिस ने बासमनपुर अगरवा गांव से एक वर्ष पूर्व अगवा युवती प्रतिमा कुमारी को स्टेशन चौक से मंगलवार को बरामद कर लिया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने की. युवती का न्यायालय में 164 के बयान के बाद मेडिकल जांच कराया गया. यहां बताते चले कि बासमनपुर अगरवा गांव निवासी रामचंद्र […]
मोतिहारीः मुफस्सिल पुलिस ने बासमनपुर अगरवा गांव से एक वर्ष पूर्व अगवा युवती प्रतिमा कुमारी को स्टेशन चौक से मंगलवार को बरामद कर लिया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने की. युवती का न्यायालय में 164 के बयान के बाद मेडिकल जांच कराया गया.
यहां बताते चले कि बासमनपुर अगरवा गांव निवासी रामचंद्र पासवान की पुत्री प्रतिमा कुमारी का शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया था. पिता ने गांव के ही मैथुन साह सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छापेमारी में दारोगा एजाज कौशर सहित पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




