पांच बाइक के साथ पकड़े गये तीन युवक

मोतिहारीः तुरकौलिया के अलग-अलग जगहों से शुक्रवार की रात पांच बाइक के साथ धराये तीनों युवक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह बदमाश निकले. पूछताछ में तीनों मोतिहारी, बेतिया व मुजफ्फरपुर से दर्जनों बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. अपने गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा भी किया है. […]
मोतिहारीः तुरकौलिया के अलग-अलग जगहों से शुक्रवार की रात पांच बाइक के साथ धराये तीनों युवक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह बदमाश निकले. पूछताछ में तीनों मोतिहारी, बेतिया व मुजफ्फरपुर से दर्जनों बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. अपने गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा भी किया है. बदमाशों ने चोरी की दर्जनों बाइक नेपाल में बेचने की बात भी बतायी है.
पुलिस का दावा है कि बरामद पांच बाइक ने तीन बाइक चोरी की है. वहीं दो अन्य बाइकों का सत्यापन किया जा रहा है. यहां बताते चले कि शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया के शंकर सरैया से झुन्ना पांडेय, लक्ष्मीपुर परसौना के गौरीशंकर यादव व छतानी इंदिरा नगर से विश्वनाथ पटेल को गिरफ्तार किया गया था. नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामति ने बताया कि तीनों के खुलासे के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




