कूपन से वंचित महिलाओं ने किया बीडीओ का घेराव

Updated at : 28 Jun 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
कूपन से वंचित महिलाओं ने किया बीडीओ का घेराव

पताही : कूपन वितरण में वंचित रह गये बोकाने कला पंचायत के वार्ड नंबर एक की महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी को घंटों उनके कार्यालय में घेरे रखा़ महिला समूह का नेतृत्व कर रही वार्ड सदस्य प्रभावती देवी का आरोप था कि पिछली बार नाम जोड़ने में वंचित रह जाने के बाद […]

विज्ञापन
पताही : कूपन वितरण में वंचित रह गये बोकाने कला पंचायत के वार्ड नंबर एक की महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी को घंटों उनके कार्यालय में घेरे रखा़ महिला समूह का नेतृत्व कर रही वार्ड सदस्य प्रभावती देवी का आरोप था कि पिछली बार नाम जोड़ने में वंचित रह जाने के बाद दर्जनों बार नाम जोड़ने के लिए प्रखंड में आवेदन दिया़ बावजूद इसके सुधार नहीं हो सका़ इसके लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों पर कार्रवाई व लाभुकों को कूपन देने की मांग को लेकर कई बार हंगामा भड़का.
जिसे बीडीओ अमर कुमार द्वारा 15 दिनों के अंदर सुधार करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए़ मौके पर बनारसी देवी, इंदू देवी, धनवंती देवी, अनिता देवी, रिना देवी, लालमुनी देवी, आशा देवी, गजिंद्र राम, शिवपूजन यादव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन