मजूदरी मांगने पर गला दबा कर मार डाला
Updated at : 28 Jun 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

हरसिद्धि (पू चं) : ओलहा मेहता टोला पंचायत के ओलहा बाजार पर होटल कर्मी 35 वर्षीय चुलबुल राय की गला घोंट हत्या कर दी गयी़ घटना शुक्रवार रात की है़ मृतक केसरिया के राजपुर गांव का रहनेवाला था़ वह ओलहा बाजार निवासी राजदेव साह के होटल में साल भर से काम कर रहा था़ उसका […]
विज्ञापन
हरसिद्धि (पू चं) : ओलहा मेहता टोला पंचायत के ओलहा बाजार पर होटल कर्मी 35 वर्षीय चुलबुल राय की गला घोंट हत्या कर दी गयी़ घटना शुक्रवार रात की है़ मृतक केसरिया के राजपुर गांव का रहनेवाला था़ वह ओलहा बाजार निवासी राजदेव साह के होटल में साल भर से काम कर रहा था़
उसका शव शनिवार सुबह ओहला मेहता टोला बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास फेंका मिला़ पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है़ मृतक के भाई सुनील कुमार ने थाना में आवेदन देकर होटल संचालक राजदेव साह सहित रूपेश साह व मूंगा ठाकुर को आरोपित किया है़
उसने पुलिस को बताया है कि मजदूरी को लेकर चुलबुल राय व राजदेव साह के बीच झंझट हुआ था़ राजदेव काम करा मजदूरी नहीं दे रहा था़ मजदूरी का पैसा पचाने की नीयत से एक साजिश के तहत तीनों ने मिल कर चुलबुल की गला घोंट हत्या कर दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




