रोटेशन पर हो आपूर्ति
Updated at : 26 Jun 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

चकिया : युवा जागृति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को विद्युत पावर हाउस के प्रांगण में पावर ग्रिड निर्माण सहित अन्य मामलों को लेकर अनशन शुरू कर दिया गया है. अनशन पर बैठे मंच के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक राज अपने मांग पत्र में कहा है कि चकिया में यथाशीघ्र ग्रिड का निर्माण किया जाये. अनुमंडल […]
विज्ञापन
चकिया : युवा जागृति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को विद्युत पावर हाउस के प्रांगण में पावर ग्रिड निर्माण सहित अन्य मामलों को लेकर अनशन शुरू कर दिया गया है.
अनशन पर बैठे मंच के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक राज अपने मांग पत्र में कहा है कि चकिया में यथाशीघ्र ग्रिड का निर्माण किया जाये. अनुमंडल को 18 घंटा बिजली का विवाद आपूर्ति की जाये. शहर के सभी भागों में लगाये गये तार व पोल का सर्वे कर जरूरत के अनुसार उनकी संख्या बढ़ायी जाये. ग्रामीण किसानों के लिए रोटेशन बनाकर बिजली की आपूर्ति की जाये.
बांस बल्ला के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ाये गये बिजली की तार व पोल की व्यवस्था कर पुन: उस पर तार डाल कर बिजली की आपूर्ति की जाये. अनुमंडल के राजपुर सेधा चौक टोला, शीतलपुर, पुचायत के हनुमानगंज, कटहां पंचायत सहित दो दर्जन गांव टोला के लोग बिजली के रौशनी से वंचित हैं. उन्हें शीघ्र बिजली मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




