जननायक ट्रेन से दो उचक्कों को दबोचा

मोतिहारीः जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान उड़ाने वाले गिरोह के दो उच्चकों को गुरुवार की संध्या बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर धड़ दबोचा. पकड़ा गया व्यक्ति बेतिया टाउन थाना क्षेत्र के किशुनबाग निवासी भरत चौधरी व अनिल चौधरी है. पुलिस ने उसके पास से एक सेलफोन व ग्यारह सौ 30 रुपये नकद बरामद किया […]
मोतिहारीः जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान उड़ाने वाले गिरोह के दो उच्चकों को गुरुवार की संध्या बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर धड़ दबोचा. पकड़ा गया व्यक्ति बेतिया टाउन थाना क्षेत्र के किशुनबाग निवासी भरत चौधरी व अनिल चौधरी है. पुलिस ने उसके पास से एक सेलफोन व ग्यारह सौ 30 रुपये नकद बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों उच्चकों को हिरासत में रख कर पूछताछ कर रही है.
इसकी पुष्टि रेल थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने की. जानकारी के मुताबिक अमृतसर से दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में दोनों उच्चके एक यात्री का सामान चोरी करते पकड़े गये. इस दौरान गाड़ी बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंच चुकी थी. एक बागी में यात्रियों के शोरगुल सून स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी जवान पहुंच दोनों उच्चकों को पकड़ लिया. बताया जाता है कि दोनों उच्चके यात्रियों के सामान उड़ाने के दौरान रंगे हाथ पकड़े गये. रेल थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि पूछताछ कर दोनों को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




