दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट
Updated at : 24 Jun 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत टिकुलिया हजार गांव में चाय-नाश्ता की दुकान चला रही लक्ष्मीनीया देवी को बेहरमी से पीट घायल कर दिया गया़ घटना सोमवार शाम की है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही नगीना सहनी, ललन सहनी, खोमारी मुखिया, दीपलाल मुखिया व […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत टिकुलिया हजार गांव में चाय-नाश्ता की दुकान चला रही लक्ष्मीनीया देवी को बेहरमी से पीट घायल कर दिया गया़ घटना सोमवार शाम की है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही नगीना सहनी, ललन सहनी, खोमारी मुखिया, दीपलाल मुखिया व हिरामन मुखिया को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि सभी आरोपित दुकान में घुस कर तोड़फोड़ करने लग़े विरोध करने पर बेहरमी से पीट घायल कर दिया, उसके बाद दुकान का 2500 नकद रुपये लूट लिय़े पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




