गोरखपुर राइस मिल के मुंशी का अपहरण

Updated at : 22 Jun 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर राइस मिल के मुंशी का अपहरण

वसूला था सात लाख लहना मोतिहारी : शहर के हेनरी बाजार के गल्ला व्यवसायी से सात लाख रुपये लहना वसूल के बाद से लापता गोरखपुर के राइस मिल के मुंशी रामसूरत निषाद का कोई सुराग नहीं मिला़ राइस मिल के मालिक गौतम गुप्ता ने काफी खोजबीन के बाद नगर थाना में मुंशी के अपहरण की […]

विज्ञापन
वसूला था सात लाख लहना
मोतिहारी : शहर के हेनरी बाजार के गल्ला व्यवसायी से सात लाख रुपये लहना वसूल के बाद से लापता गोरखपुर के राइस मिल के मुंशी रामसूरत निषाद का कोई सुराग नहीं मिला़ राइस मिल के मालिक गौतम गुप्ता ने काफी खोजबीन के बाद नगर थाना में मुंशी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें केसरिया के हाजीपुर गांव निवासी रौशन सिंह को आरोपित किया है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज पडताल षुरू कर दी गयी है़
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रामसूरत मोतिहारी के गल्ला व्यवसायियों को चावल का सैंपल देने व लहना वसूलने गोरखपुर से सात जून को चला़ उसने 12 जुन को 10 बजे रात में अपनी पत्नी के पास फोन कर बताया कि रौशन सिंह के साथ गोरखपुर के लिए चल दिया हूं, सुबह तक पहुंच जाऊंगा.
शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो स्विच ऑफ मिला़ इसकी जानकारी परिजनों ने राइस मिल के मालिक को दी, जिसके बाद राइस मिल के मालिक श्री गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ मुंशी को खोजते हुए मोतिहारी पहुंच़े
उन्होंने हेनरी बाजार के गल्ला व्यवसायियों के पास पहुंच कर पूछताछ की़ व्यवसायियों ने बताया कि पैसा लेकर रामसूरत 12 जून को ही चला गया, उसके बाद श्री गुप्ता रामसूरत के बारे में जानकारी लेने रौशन सिंह के पास पहुंच़े रौशन ने बताया कि पिछले दो महीना से रामसूरत से बातचीत नही हुई है़
श्री गुप्ता ने रौशन द्वारा रामसूरत के साथ अप्रिय घटना करने की आशंका जतायी है़
मोबाइल सीडीआर में प्रमाण
पुलिस ने रामसूरत के मोबाइल का सीडीआर निकाला है़ सीडीआर में 12 जून को रामसूरत व रौशन सिंह के बीच बातचीत का प्रमाण मिला है, जबकि श्री गुप्ता ने रौशन से रामसूतर के बारे में पूछा तो उसने दो महीना से रामसूरत से बातचीत नहीं होने की बात कही़ पुलिस सीडीआर के अवलोकन के बाद रौशन सिंह पर संदेह व्यक्त कर रही है़
रोशन ने छोड़ा कारोबार
गोरखपुर के सहजनवा स्थित राइस मिल से रौशन चार सालों से कारोबार करता था, लेकिन पिछले एक साल से रौशन उस राइस मिल से कारोबार करना बंद कर दिया था़ श्री गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि किसी रंजिश के कारण रौशन ने रामसूरत को टारगेट किया है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि रौशन के मोबाइल पर फोन करने पर स्विच ऑफ मिल रहा है़ उसकी तलाश की जा रही है़
वसूला लहना
रामसूरत ने 12 जून को हेनरी बाजार के मनोज गुप्ता से एक लाख, भुन्ना कुमार से ढाई लाख, रामअयोध्या साह से दो लाख व राजेंद्र गुप्ता से डेढ़ लाख रुपये लहना वसूल किया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन