जमीन विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा

Updated at : 22 Jun 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा

मोतिहारी : डुमरियाघाट में त्रिवेणी शर्मा के घर में घुस कर उसकी पत्नी तारापति देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही शंकर साह, अजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, सुनीता देवी, शारदा देवी सहित 12 लोगों […]

विज्ञापन
मोतिहारी : डुमरियाघाट में त्रिवेणी शर्मा के घर में घुस कर उसकी पत्नी तारापति देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही शंकर साह, अजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, सुनीता देवी, शारदा देवी सहित 12 लोगों को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि मवेशी को चारा खिला रही थी़ उसी समय सभी आरोपियों ने हरवे हथियार से लैस होकर घेर लिया़ जान बचा कर घर में भागी, जिसके बाद हमलवारों ने घर में घुस कर बेरहमी से पीटा़
पति त्रिवेणी शर्मा घर में नहीं थ़े हमलावरों ने पेटी तोड़ 50 हजार नकद व एक लाख का आभूषण लूट लिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि घटना जमीनी विवाद का है़ कार्रवाई के लिए आवेदन को डुमरियाघाट थाना भेजा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन