बिजली चोरी को छापेमारी करने गये पदाधिकारियों से झंझट, प्राथमिकी

Updated at : 22 Jun 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी को छापेमारी करने गये पदाधिकारियों से झंझट, प्राथमिकी

मोतिहारी : विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने शनिवार को तेलियापट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर अमित कुमार को टोका फंसा व्यावसायिक उपयोग में बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया़ इस दौरान अमित कुमार ने पदाधिकारियों से जब्त तार छीनने का प्रयास किया़ वहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी़ इस बाबत बिजली विभाग के कनीय […]

विज्ञापन
मोतिहारी : विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने शनिवार को तेलियापट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर अमित कुमार को टोका फंसा व्यावसायिक उपयोग में बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया़ इस दौरान अमित कुमार ने पदाधिकारियों से जब्त तार छीनने का प्रयास किया़
वहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी़ इस बाबत बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुनील रंजन कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर अमित के विरुद्ध बिजली चोरी करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ वहीं बिजली चोरी को लेकर 40 हजार 301 रुपये का जुर्माना लगाया है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन