बच्चों के विवाद में मारपीट, दो घायल
Updated at : 22 Jun 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बडा बरियारपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद में अभिभावक आपस में उलझ गय़े इस दौरान राजकुमार के घर में घुस कर मारपीट की गयी, जिसमें राजकुमार व उसकी मां घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भरती कराया गया है़ इस बाबत राजकुमार ने पुलिस […]
विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बडा बरियारपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद में अभिभावक आपस में उलझ गय़े इस दौरान राजकुमार के घर में घुस कर मारपीट की गयी, जिसमें राजकुमार व उसकी मां घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भरती कराया गया है़
इस बाबत राजकुमार ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही राजेंद्र साह, अंशु कुमार, राजेंद्र साह, गलू कुमार को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि छोटा भाई रामबाबू व राजेंद्र साह का पुत्र अंशु खेल रहा था़ अंशु ने उसे पीट दिया़
इस संबंध में अंशु के परिजनों से शिकायत की गयी तो उनलोगों ने घर पर हमला कर दिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को छतौनी थाना भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




