छह लाख उड़ाये

Updated at : 25 Sep 2013 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
छह लाख उड़ाये

मोतिहारीः शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है. मीना बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्रनाथ सिंह की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने मंगलवार को छह लाख रुपये गायब कर दिया. श्री सिंह पकड़ीदयाल थाना के बड़का गांव के रहने वाले हैं. वह सेवानिवृत्ति का पैसा इलाहाबाद बैंक से निकाल कर बाइक […]

विज्ञापन

मोतिहारीः शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है. मीना बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्रनाथ सिंह की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने मंगलवार को छह लाख रुपये गायब कर दिया. श्री सिंह पकड़ीदयाल थाना के बड़का गांव के रहने वाले हैं. वह सेवानिवृत्ति का पैसा इलाहाबाद बैंक से निकाल कर बाइक की डिक्की में रखे हुए थे. उन्होंने इस संबंध में नगर थाना में एक आवेदन दिया है.

बताया जाता है कि श्री सिंह बैंक से पैसा निकाल कर अपनी बाइक की डिक्की में रखने के बाद मीना बाजार रॉक्सी सिनेमा के सामने पंखा खरीदने गये. वहां से छतौनी अपने एक संबंधी के यहां गये. वहां उन्होंने बाइक की डिक्की खोली, तो सारा पैसा गायब था. श्री सिंह ने आशंका व्यक्त की है कि उचक्कों ने रॉक्सी सिनेमा के पास ही उनकी बाइक की डिक्की खोल कर पैसा निकाल लिया. नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामति ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है.

यहां बताते चलें कि बाइक की डिक्की तोड़ कर पैसा गायब करने की घटना लगातार हो रही है. पुलिस इस तरह की घटना पर गंभीर नहीं है. गिरोह का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन