दो गुटों के बीच झड़प व फायरिंग में सात घायल
Updated at : 15 Jun 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत अहिरौलिया गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प व फायरिंग में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गय़े घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ एक गुट के रामपुकार महतो ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर कहा है कि छोटेलाल महतो, रामाशीष महतो, […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत अहिरौलिया गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प व फायरिंग में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गय़े घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ एक गुट के रामपुकार महतो ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर कहा है कि छोटेलाल महतो, रामाशीष महतो, रंजीत महतो, कन्हाई महतो व मंगरू महतो तार का पेड़ काट रहे थ़े
विरोध करने पर दबिला से मार घायल कर दिया़ बचाने गये भाई रामबहादुर महतो, सिकंदर महतो के साथ मारपीट कर 30 हजार नकद व मोबाइल छीन लिया़ वहीं दूसरे गुट के मंगरू महतो ने आवेदन में कहा है कि भूसा का बकाया पैसा मांगने पर रामफल महतो, रामबहादुर महतो, प्रभु महतो, ररामपुकार महतो व चंदन कुमार दरवाजे पर चढ़ बेरहमी से पीटा़
हल्ला सुनकर पुत्र रामाशीष महतो, छोटेलाल महतो व भावे फुलझरी देवी बचाने आयी तो उनके साथ भी मारपीट की गयी़ जान मारने की नीयत से चंदन ने गोली चलायी, लेकिन निशाना चूक गया़ घर में घुस कर पेटी तोड़ 75 हजार का आभूषण व साइकिल उठा ले जाने का आरोप लगाया है़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी ने बताया कि दोनों गुटों के आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा़
नर्तकी से छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मारा, घायल
मोतिहारी. लखौरा थाना अंतर्गत ङिाटकहिया गांव में ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़ नर्तकियों के साथ छेडखानी का विरोध करने पर भैरोलाल प्रसाद को चाकू मार घायल कर दिया गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ इस बाबत श्री प्रसाद ने लखौरा थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजू सहनी, संजय सहनी, मुन्ना सहनी, प्रदीप सहनी, कुणाल सहनी व दिलीप सहनी को आरोपित किया है़ थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है़
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, भैरोलाल की बेटी की शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था़ इस दौरान सभी आरोपित स्टेज पर चढ़ कर नर्तकी से छेड़खानी करने लग़े गांव के लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन वे नहीं माऩे इसकी शिकायत मिलने पर बदमाशी कर रहे मनचलों को रोकने पहुंचा, जिसके बाद खींच कर सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू मार घायल कर दिया़ गले से सोने की चेन छीनने व बंदूक के कुंदा से मारने का भी आरोप लगाया है़
घोड़ासहन व केसरिया में छापेमारी
मोतिहारी/घोड़ासहन : जनवितरण का खाद्यान्न उठाव कर कालाबाजार में बेचने की सूचना पर घोड़ासहन और केसरिया में छापेमारी कर दुकान सह गोदाम को सील कर दिया गया है़
छापेमारी डीएम जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर की गयी़ सिकरहना एसडीओ मनोज कुमार और घोड़ासहन बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी के द्वारा पुरनहिया (पूर्वी रेल गुमटी) के पासा गोपाल प्रसाद के गोदाम पर छापेमारी शनिवार की रात की गयी़ एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि रात होने के कारण गोदाम में तालाबंदी कर पुलिस तैनात कर दी गयी थी़ बैठक होने के कारण रविवार शाम को गोदाम की जांच शुरू हुई है़ जांच में दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़
इधर केसरिया में एक माह का खाद्यान्न लाभुकों को नहीं दिये जाने की सूचना पर चकिया एसडीओ द्वारा कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी है़ हुसैनी पंचायत में गड़बड़ी की बात सामने आयी है़ डीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की सूचना पर टीम गठित की गयी है़ जांच व छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




