चिरैया के खोड़ा का है मरीज

Updated at : 22 Sep 2013 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
चिरैया के खोड़ा का है मरीज

मोतिहारीः चिरैया खोड़ा गांव के पीड़ित सदर अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती लाल मोहम्मद पर जानलेवा हमला करने पहुंचे एक संदिग्ध युवक को शनिवार की शाम पकड़ा गया. उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को शाम करीब सात […]

विज्ञापन

मोतिहारीः चिरैया खोड़ा गांव के पीड़ित सदर अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती लाल मोहम्मद पर जानलेवा हमला करने पहुंचे एक संदिग्ध युवक को शनिवार की शाम पकड़ा गया. उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को शाम करीब सात बजे एक संदिग्ध व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में घुस गया और लाल मोहम्मद के पास पहुंच कर अपने कमर से चाकू निकालने लगा. इसी बीच लाल मोहम्मद के भाई रहमतुल्ला की नजर उस पर पड़ी और उसने संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया. मौके पर अस्पताल का गार्ड पहुंचा और संदिग्ध को अपने कब्जे में ले लिया. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस उसे अपने अभिरक्षा में थाना लेकर चली गयी.

रहमतुल्ला ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति उसके भाई पर जानलेवा हमला करने पहुंचा था. यहां बताते चले कि बीते दिनों खोड़ा गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये थे. पुलिस पर भी पथराव किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन