परीक्षा भी नहीं दे सकी चांदनी
Updated at : 07 Jun 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

हरसिद्धि : शादी के महज चार दिनों बाद उजड़ा चांदनी का आशियाना और छूट गयी परीक्षा़ हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर मिश्रिया गांव निवासी संजय कुमार गुप्ता की पुत्री चांदनी का सपना चकनाचूर हो गया़ चांदनी का विवाह कल्याणपुर निवासी रामलाल साह के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता से एक जून को हुआ था़ चांदनी ससुराल […]
विज्ञापन
हरसिद्धि : शादी के महज चार दिनों बाद उजड़ा चांदनी का आशियाना और छूट गयी परीक्षा़ हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर मिश्रिया गांव निवासी संजय कुमार गुप्ता की पुत्री चांदनी का सपना चकनाचूर हो गया़ चांदनी का विवाह कल्याणपुर निवासी रामलाल साह के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता से एक जून को हुआ था़
चांदनी ससुराल से दो दिन पूर्व अपने मायके परीक्षा देने के लिए आयी थी कि शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गयी़ मौत की खबर सुनते ही चांदनी के पिता, भाई, चाचा, मां उसके ससुराल पहुंच़े घर में ताला लटका हुआ है़ चांदनी पर दुख का पहाड़ टूट गया़ पिता ने बड़े अरमान से बेटी की शादी की थी़ उसके कुछ ही दिन बाद पति की मौत की खबर चांदनी को मिलते ही चांदनी बेसुध हो गयी़ चांदनी के परिवार के चीत्कार से सारे गांव में मातम छा गया़ चांदनी की मां पूनम देवी का हाल रोते-रोते बेहाल हो गया है़ चांदनी अपने परिवार में सबसे बड़ी है़
वह दो बहन और एक भाई है़ छोटी बहन और दो छोटे-छोटे भाई हैं चांदनी के माता पिता बड़ी उम्मीद के साथ बड़े घर में विवाह किये थे, परंतु सारी उम्मीद धरी की धरी रह गयी़ अब चांदनी के आगे अपनी पहाड़ सी जिंदगी कैसे कटेगी, इसकी भी चिंता सता रही है़ चांदनी बार-बार अपने पति के पास जाने और मिलने की जिक्र कर रही है़ परिवार के सभी सदस्य चांदनी को ढांढ़स बंधाने में लगे हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




